{"_id":"62646282311b0c4bb3216c36","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu258431562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करें पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करें पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके पल्ली दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने, परिसीमन रिपोर्ट की समीक्षा करने के साथ जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की मांग की।
शनिवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस, नेकां, सीपीआईएम, सीपीआई, आईडीपी, डोगरा सदर सभा, जेएंडके लबाना सभा, जेएंडके रिफ्यूजी फोरम आदि के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से अपनी रैली के दौरान जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करने पर जोर दिया। साथ ही परिसीमन के बाद जल्द चुनाव करवाए जाएं। इससे पहले ड्राफ्ट रिपोर्ट की समीक्षा करके उचित रिपोर्ट को सामने लाने पर भी जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के बुनियादी मुद्दों को उठाने के लिए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन एक साथ सामने आए हैं। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संयुक्त रूप से काम किया जाए। वक्ताओं में ऑल पार्टी यूनाइटेड मोर्चा के पैटर्न पूर्व सांसद शेख अब्दुल रहमान, नेकां से शेख बशीर अहमद, रामपाल, कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी वेद महाजन, क्षेत्रीय सचिव सीपीआईएम हरि सिंह, ईडी खजूरिया, नरेंद्र खजूरिया, प्रो. विद्या सागर शर्मा (सीपीआई), लबाना बिरादरी से निर्मल सिंह, सुखदेव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि हम विविधता में एकता के मूल सिद्धांत के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारा बना रहे। इस दौरान सुंजवां आतंकी हमले में मारे गए एएसआई को श्रद्धांजलि भी दी गई।