{"_id":"62002f162951fd208546f84a","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu2533212149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू को हक देने से दशकों पुरानी असमानता का होगा अंत: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को हक देने से दशकों पुरानी असमानता का होगा अंत: राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजनीतिक रूप से सशक्त बहुलवादी जम्मू अंतत: एक मजबूत, जीवंत व अधिक समावेशी जम्मू और कश्मीर की ओर ले जाएगा। जम्मू के अधिकारों के लिए बोलने का मतलब किसी अन्य के वैध हितों को हड़पना नहीं है। लेकिन जम्मू को उसका हक देने का मतलब दशकों पुरानी असमानता का अंत होगा। दोनों संभाग के लोगों के बीच विश्वास बहाली तभी संभव है जब दोनों समान रूप से सशक्त हों। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को मथवार व भलवाल ब्लॉक के दौरे के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि दशकों तक हाशिए पर रहने और नजरअंदाज किए जाने के बावजूद जम्मू ने कभी भी आपसी सौहार्द और भाईचारे की लौ को बुझने नहीं दिया। तीन दशक पहले जब लोगों ने खुद को अंधेरे में पाया तो एक प्रकाश के रूप में काम किया। सबसे कठिन समय के दौरान जम्मू ने संकट में फं से लोगों के लिए चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो, उन्हें दोनों बांहें फैलाकर स्वीकार किया। जम्मू संभाग के सशक्तीकरण को एक मिशन बताते हुए सभी से राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण प्राप्त करने के लिए समान मिशन और उद्देश्य के साथ काम करने का आह्वान किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष भाजपा जम्मू ग्रामीण राजेंद्र सिंह चिब, महासचिव जम्मू ग्रामीण कस्तूरी लाल शर्मा, बाबू राम भगत, जिला सचिव जम्मू ग्रामीण राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एस गुरबचन सिंह, राज्य सचिव महिला मोर्चा वैष्णो देवी, बाबा चंचल सिंह, मंडल अध्यक्ष रायपुर दोमाना अशोक केरनी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
सरकार रोजगार के प्रति गंभीर
बेरोजगार शिक्षित युवाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कहा कि वर्तमान प्रशासन समस्या के प्रति गंभीर है और रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न उपाय चल रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल के साथ अपनी हालिया बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापित चतुर्थ श्रेणी पदों में बढ़ोतरी की मांग की गई जिसे उन्होंने हरी झंडी दी। उन्होंने 3400 और पदों को भरने पर विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों द्वारा उठाए जा रहे वास्तविक मुद्दों का जवाब देने के लिए उपराज्यपाल के प्रति आभार जताया।