फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

जम्मू और कश्मीर संभाग को बराबर विस सीटें मिले : पैंथर्स

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। पैंथर्स पार्टी ने राज्य का दर्जा बहाली को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। पार्टी सदस्यों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया कि वह जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें। इस दौरान प्रो. भीम सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य है कि परिसीमन आयोग ने श्रीनगर व जम्मू में दो मुख्य बैठकें कीं। इसके बाद पहलगाम व किश्तवाड़ जिले में अतिरिक्त बैठकें क्यों कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह सुझाव दिया कि 45 विधानसभा सीटें कश्मीर प्रांत और 45 जम्मू प्रांत को मिलनी चाहिएं। कश्मीर व जम्मू के बीच 74 साल पुराने आंतरिक तनाव को दूर करने का यही एकमात्र तरीका है।
विज्ञापन

विशाल खत्री सभा ने परिसीमन आयोग के दौरे को सराहा
जम्मू। विशाल खत्री सभा ने परिसीमन आयोग के दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभा के अध्यक्ष देवेंद्र खत्री ने कहा कि आयोग का दौरा काफी सफल रहा, जो प्रदेश के हित में है। परिसीमन आयोग से राजनीति पार्टियों की मुलाकात लोकतंत्र की जीत है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के लोगों में अब जल्द चुनाव होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान एक सार्थक बातचीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed