{"_id":"6074a93b8ebc3e8d1d4f39a0","slug":"politcal-news-akhnoor-news-jmu2333528132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सभी बूथों में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सभी बूथों में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते नेता
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। भाजपा के अखनूर कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी कर्ण सिंह उपस्थित रहे। बैठक 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए रखी गई।
बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए चर्चा की गई। सभी मंडलों में सभी बूथों में यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर हर बूथ स्तर पर बूत अध्यक्षों के घर पर नेम प्लेट व पार्टी का झंडा लगाया गया। उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं में खुशी दिखी। जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने संगठन को एकजुट होकर कार्य करने को कहा, और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए जोर दिया। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि कार्यक्रम बहुत ही अच्छा और सराहनीय रहा।
इस मौके पर छंब के पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल, सुरेंद्र सिंह, जीएस चीन, म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन सुरिंदर शर्मा, पार्षद मंडल अध्यक्ष और जिला मोर्चा अध्यक्ष समेत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।