{"_id":"5bef0074bdec2269303311a0","slug":"police-vehicle-turtled-in-keran-jammu-kashmir-seven-policemen-injured-dsp-airlifted-to-aiims-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: केरन में वाहन पलटा, पुलिस अधिकारी समेत 7 जवान घायल, डीएसपी दिल्ली एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: केरन में वाहन पलटा, पुलिस अधिकारी समेत 7 जवान घायल, डीएसपी दिल्ली एम्स रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सड़क दुर्घटना में डीएसपी सहित सात जवान घायल हुए हैं। यह घटना वीरवार देर रात की है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल डीएसपी को दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात केरन क्षेत्र में पुलिस का वाहन पटल गया, जिसमें डीएसपी सहित साथ जवान घायल हो गए।
वह जवान पंचायत चुनाव के तहत ड्यूटी पर तैनात थे। घायलों की पहचान डीएसपी बोध राज (आईआरपी 4 बटालियन), एसजीसीटी रत्तन लाल (439/आईआरपी 4), एसजीसीटी माजिद हुसैन (597/आईआरपी 4), एसजीसीटी इरशाद अहमद (टेलीकॉम ऑपरेटर 2863/पीडब्ल्यू), कांस्टेबल संजय (406/आईआरपी 4), कांस्टेबल (789/आईआरपी 4) और कांस्टेबल खुर्शीद अहमद (1173/केपी) के रूप में हुई है।
घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डीएसपी बोध राज की हालत गंभीर होने पर श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल एयर लिफ्ट किया गया। इससे पहले डीजीओ दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया।