फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   police to keep a check on black money and hawala business after noteban

नोट बैन के बाद हवाला और काले धन पर पुलिस की पैनी नजर

Thu, 10 Nov 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Nov 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
police to keep a check on black money and hawala business after noteban
नजर अब हवाला राशि के लेन-देन पर - फोटो : Demo Pic.
बड़े करंसी नोटों पर पाबंदी के बाद पुलिस की नजर अब हवाला राशि के लेन-देन पर गड़ गई है। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने पुलिस अधीक्षकों को हिदायतें जारी कर कहा है कि ऐसे स्थानाें पर लगातार नजर रखी जाए जो हवाला राशि की खपत के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने बड़े पैमाने के कारोबार वाले स्थानाें को भी निगरानी में रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नकदी केंद्रित बाजारों, बड़ा कारोबार करने वालों से लेकर कीमती पत्थर, रियल एस्टेट बाजार, विदेशी मुद्रा के कारोबारियों पर खास नजर रखी जाए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने से अब बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने की गैर कानूनी कोशिशें हो सकती हैं, जिन्हें पुलिस विभाग को नाकाम करना होगा। उन्हाेंने कायदा कानून की समस्या को लेकर गंभीरता से ड्यूटी को अंजाम देने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों को बदलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़

police to keep a check on black money and hawala business after noteban
बैंको में रही मारामारी - फोटो : Amar Ujala

डीजीपी ने कहा नोट जमा करवाने वाले केंद्रों से लेकर अस्पताल, दुकानों, ट्रेवल प्वाइंट पर लोगों का जमावड़ा बढ़ गया है। ऐसे में कायदा कानून की समस्या भी सामने आ सकती है। प्रतिबंधित किए गए नोटों के लेन-देन से दुकानदार मना कर सकते हैं जिससे लोगाें और दुकानदारों के बीच तनातनी की आशंका बढ़ गई है। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।

एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद उन्हें बदलने के लिए बैंकों में लंबी कतारेें लगी रहीं। एक दिन में बैंकाें से करीब पांच सौ करोड़ रुपये के नोट बदले गए। कई बैंकों में नए नोट खत्म हो गए। पोस्ट आफिस में दिन भर नए नोट नहीं पहुंच पाए और केवल खातों में ही पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed