फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police Shortlisted the 221 Disputed Properties in Jammu District

जम्मू: पुलिस ने जिले में 211 विवादित संपत्तियां की चिन्हित, भूमि विवाद को लेकर हत्याकांड के बाद लिया संज्ञान

Sun, 05 May 2024 02:03 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 02:03 PM IST
सार

भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस ने एक पहल के रूप में हर पुलिस स्टेशन में रजिस्टर बनाया जिसमें विवादित संपत्ति की जानकारी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Police Shortlisted the 221 Disputed Properties in Jammu District
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू शहर के ग्रेटर कैलाश में भूमि विवाद में हत्या की घटना के बाद अब जम्मू पुलिस ने जिले में विवादित संपत्तियों की पहचान कर रही है। अभी तक 211 विवादित संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है जबकि जबकि अन्य मामलों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस ने एक पहल के रूप में हर पुलिस स्टेशन में रजिस्टर बनाया जिसमें विवादित संपत्ति की जानकारी दर्ज की जा रही है। इसमें विवाद के संबंध में सभी प्रकार के विवरण दर्ज किए जा रहे ताकि इसका डेटा बैंक बने और संपत्ति विवाद के मामलों को त्वरित तरीके से हल करने में पुलिस की मदद हो। 
विज्ञापन


इसके अलावा विवादित संपत्तियों के मामलों के जहां आवश्यक हो, संबंधित पुलिस स्टेशनों में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। विवादित संपत्ति के किसी भी मामले को कानूनी प्रावधानों के तहत त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा प्रभावी उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed