फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

ड्रोन जैसी वस्तु दिखने पर पुलिस को करें सूचित

विज्ञापन
police
घगवाल। तहसील राजपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र चचवाल में शनिवार को पुलिस की ओर से जनता दरबार लगाया गया। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर तिलक राज भारद्वाज व डीएसपी ऑपरेशन गारू राम भारद्वाज ने लोगों से अनुरोध किया कि अगर क्षेत्र में ड्रोन जैसी वस्तु दिखती है तो उसके बारे में तत्काल ही पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया। इसके बाद कालूचक व क्षेत्र में ड्रोन देखे गए। दुश्मन हमारे देश के लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ दी है। इसके साथ ही आम नागरिक को भी जागरूक होना होगा। जनता दरबार में सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कि गांव निवासी सुखदेव सिंह ने पाकिस्तान की ओर से आ रही सुरंग की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियां को दी थी। जंकार सिंह को पाकिस्तान की गोली लगी थी। उस समय पुलिस ने आश्वासन दिया था कि इनको एसपीओ लगाया जाएगा, लेकिन उन्हें नहीं लगाया गया। इसको लेकर लोगों में रोष है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पाकिस्तान की गोलियां खाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाएं मुहैया कराते हैं, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा जाती। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि राजपुरा चौकी में चार पहिया वाहन तक नहीं है, अगर कहीं पशु तस्करों को पकड़ना हो या किसी नशा तस्कर को, तो पुलिस जवानों को दो पहिया वाहनों पर निकलना पड़ता है। जम्मू एयरपोर्ट पर किए गए ड्रोन हमले को देखते हुए लोगों को ड्रोन उड़ाकर जागरूक भी किया। दरबार में आए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर हल किया जाएगा।
विज्ञापन

दरबार में डीडीसी आशारानी, बीडीसी राधे शाम, सरपंच रामधन, नायब सरपंच रंजीत सिंह, नायब सरपंच पुरुषोत्तम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed