फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police recruitment rally in kashmir

बिगड़े हालात के बीच पुलिस में भर्ती होने पहुंचे कश्मीर घाटी के युवा

Wed, 26 Apr 2017 08:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 26 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
police recruitment rally in kashmir
घाटी में पुलिस भर्ती रैली - फोटो : File Photo
कश्मीर जोन के लिए शुरू हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भारी संख्या में युवाओं का भारी हुजूम पहुंचा। घाटी में बिगड़े हालात के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में युवाओं में पुलिस में भर्ती होने के लिए काफी जोश दिखा।
विज्ञापन


युवाओं का कहना था कि बेरोजगारी घाटी के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है। पुलिस ने युवाओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने को एक सकारात्मक संकेत बताया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के सेंट्रल जोन डीआईजी गुलाम हसन भट ने बताया कि पुलिस में कांस्टेबल की खाली 5000 पदों की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के पास राज्य से करीब एक लाख 18 हजार आवेदन मिले हैं। इनमें से 48,000 केवल कश्मीर जोन के हैं। भट ने बताया कि जम्मू के फिजिकल टेस्ट पूरे हो चुके हैं। बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर जोन के शुरू हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

police recruitment rally in kashmir
घाटी में पुलिस भर्ती रैली - फोटो : File Photo
भर्ती के पहले ही दिन करीब एक हजार युवा भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि घाटी में पिछले काफी समय से चल रही ला एंड आर्डर की समस्या के बावजूद काफी संख्या में युवाओं का पहुंचना शुभ संकेत हैं यह प्रक्रिया इस
महीने के आखिर में पूरी होगी। इसके बाद सबका लिखित टेस्ट होगा। 

भर्ती में भाग लेने पहुंचे भारी संख्या में युवाओं ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगारी खत्म होगी। एक युवा ने बताया कि घाटी में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है जिसके कारण वह आज भर्ती में शामिल होने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि भर्ती में शामिल होने के लिए एक युवा को कई मापदंड में खरा उतरना होगा। इसके लिए उन्हें 1600 मीटर की दौड़ को साढ़े छह मिनट में पूरा करना होगा। साथ ही उसका कद पांच फुट छह इंच होने के साथ-साथ चौड़ा सीना और अच्छी शारीरिक क्षमता होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed