{"_id":"68264b51d2ef44201b02756e","slug":"police-public-meet-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123212-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी व असामाजिक तत्वों साथ मिल कर निपटेंगे : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी व असामाजिक तत्वों साथ मिल कर निपटेंगे : एसएसपी
विज्ञापन
रियासी में पुलिस पब्लिक बैठक में संबोधित करते अधिकारी ।
रियासी में पुलिस-पब्लिक बैठक का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय बैंक्वेट हाल में वीरवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी परमवीर सिंह ने असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए लोगों से सहयोग की अपील। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कोई देश विरोधी या संदिग्ध देखे जाने पर उसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन या चौकी में दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों पर नकेल कस रही है।लोगों को भी इस के बारे में सचेत रहना होगा ताकि नशे के दुष्प्रभाव को रोका जा सके। बैठक में आए स्थानीय लोगों ने उचित स्थानों पर नाके लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। बैठक में एसएसपी परमवीर सिंह,एडिशनल एस पी इफ्तिखार अहमद,डिप्टी एस पी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल व एसएचओ रंजीत सिंह राव मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत के निपटारे के लिए पुलिस हर समय लोगों की सेवा के लिए तैयार है।