फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police personnel leave canceled in jammu and kashmir

रियासत में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 23 Sep 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 Sep 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
police personnel leave canceled in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है। त्योहारों के मद्देनजर इस आशय का आदेश डीजीपी कार्यालय से जारी किया गया है। आदेश की प्रति सभी एडीजीपी तथा आईजी को भेजी गई हैं।

विज्ञापन


एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने छुट्टियां रद्द करने के जारी आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि आगामी त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि अवाम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस के तमाम विंगों को सूचित किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। इस आदेश से पुलिस कर्मियों के त्योहार पर घर जाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed