{"_id":"69e74d6ad8fe8c0d050eb497","slug":"police-on-security-arrangements-in-jammu-and-kashmir-s-border-district-of-samba-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सांबा में डीआईजी का सुरक्षा समीक्षा दौरा, चिनाब ब्रिज समेत अहम ठिकानों पर नजर, दिए सख्त निगरानी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सांबा में डीआईजी का सुरक्षा समीक्षा दौरा, चिनाब ब्रिज समेत अहम ठिकानों पर नजर, दिए सख्त निगरानी के आदेश
Tue, 21 Apr 2026 03:45 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:45 PM IST
सार
सांबा और रियासी जिलों में डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सीमा क्षेत्रों में गश्त, निगरानी और नाका चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेलवे पुल
- फोटो : विकास बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ने जिले की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने, कड़ी निगरानी रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए वहां हर समय मजबूत निगरानी और उच्च स्तर की तैयारियां जरूरी हैं। उन्होंने नाके चेकिंग को प्रभावी बनाने, गश्त बढ़ाने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में जिले के पुलिस अधिकारियों से जमीनी स्थिति और चुनौतियों की जानकारी ली गई। इसके बाद जिले में अपराध और सुरक्षा हालात को लेकर विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन
डीआईजी ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को तस्करों और ड्रग ,पेडलर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी बीच रियासी जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। वहां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज सहित कई अहम परियोजनाओं की सुरक्षा का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को इंटर-एजेंसी तालमेल मजबूत करने, आधुनिक निगरानी तकनीक का उपयोग करने और इलाके में नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।