{"_id":"67f823790f9c27076e018483","slug":"police-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105798-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस पार्टी पर हमले के बाद बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस पार्टी पर हमले के बाद बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमले के बाद बड़ी संख्या मे तैनात पुलिसबल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के बड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड चिट्टा हाॅट स्पाॅट क्षेत्र में वीरवार को भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है और गुर्जरों के ढेरे खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। हमले में घायल थाना प्रभारी सहित तीन घायल पुलिस जवानों को पंजाब के अमृतसर रेफर कर दिया गया है। एसएसपी वरिंदर मन्हास ने वीरवार को थाना बड़ी ब्राह्मणा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। सुबह इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार बलोल खड्ड में पुलिस पर हमला करने वाले गुज्जरों के डेरों में रात से ही पुरुष सदस्य पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए घरों से नदारद हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नशा तस्करों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की योजना पर काम किया जा रहा है।
गौरतल्ब है कि बीते दिन देर रात पेट्रोलिंग करने गई पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों ने धावा बोल दिया था। जानलेवा हमले में एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य पुलिस जवानों को भी चोटें आई थीं। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए जीएमसी रेफर किया गया है। इनमें दो पुलिस कर्मियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पंजाब के अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घायलों में पुलिस थाना प्रभारी बड़ी ब्राह्मणा पुष्पिंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर अबरार उल हक व कांस्टेबल स्वर्ण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी विरेंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि बड़ी ब्राह्मणा में चिट्टा हाॅट स्पाॅट बलोल खड्ड और सरोर अड्डा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नशा तस्करी और युवकों के शव मिलने के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाते हुए इन इलाकों में गश्त बढ़ाई थी। गत रात भी एसएचओ पुष्पिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल बलोल खड्ड इलाके में गश्त कर रहा था कि अचानक घात लगाए नशा तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया, जिसमें एसएचओ और पीएसआई समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं।
पुलिस पर हमला निंदनीय : विधायक
स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि पुलिस पर नशा तस्करों की ओर से किया गया हमला निंदनीय है। पुलिस अधिकारियों से बात कर हाल जाना है। विधायक ने कहा कि वे नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार विधानसभा में आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात कर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह को भी नशा तस्करी की समस्या से अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल की ओर से नशा तस्करों के दुस्साहस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।