{"_id":"697139131fec2e8f7c0b4e09","slug":"police-meeting-jammu-news-c-10-jmu1052-817303-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस की मदद से बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकें, पढ़ाई के लिए करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस की मदद से बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकें, पढ़ाई के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसडीपीओ दोमाना ने एसओएस गोल गुजराल में लोगों के साथ की बैठक, गोजरी में फैलाई जागरूकता
दोमाना। अपराध और नशे के खिलाफ एसडीपीओ मुदस्सिर हुसैन ने एसओएस गोल गुजराल में विशेष समुदाय के लोगों के साथ मीटिंग की। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना था। एसडीपीओ ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चे ही भविष्य हैं। अगर आज उन पर नजर नहीं रखी तो कल पछताना पड़ेगा।
लोगों की समस्याएं सुनकर अपील की कि बच्चों को चोरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के संपर्क में न आने दें और न ही किसी भी सूरत में उनका साथ दें। उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। खास बात यह रही कि एसडीपीओ ने सभी बातें गोजरी भाषा में कीं, ताकि संदेश हर व्यक्ति तक पहुंच सके। लोगों को मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर भी सतर्क किया गया।
अगर किसी बच्चे में नशे के लक्षण दिखाई दें तो इसे छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस की मदद से बच्चों को नशा मुक्ति केंद्र भेजकर उनकी जिंदगी सही रास्ते पर लाई जा सकती है। एसएचओ ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। नशा तस्करी और पशु तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को बिना देरी पुलिस तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। यहां पौनी चक पुलिस चौकी प्रभारी अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।