{"_id":"59b970594f1c1b2b688b460d","slug":"police-man-injured-by-with-his-service-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस राइफल से गोली चलने से पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस राइफल से गोली चलने से पुलिस कर्मी घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोली चलने से एक पुलिस कर्मी घायल
- फोटो : DEMO PHOTO
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गोली चलने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गोली पुलिस कर्मी की ही सर्विस राइफल से चली थी। जवान को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना जिले के मनिगाम इलाके में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की है, जहां बुधवार को तैनात एक पुलिस कर्मी की सर्विस राइफल से अचानक गोली चली जो उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली कांस्टेबल फारूक अहमद (बेल्ट नंबर 10/पीटीएस) के बाएं पैर में लगी है।गौरतलब है कि पुलिस कर्मी को घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल कंगन ले जाया गया, जहां से फिर उसे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) रेफर किया गया।
विज्ञापन