{"_id":"d3d92928a587965c0596687100126302","slug":"police-makes-master-plan-to-catch-snatchers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को ऐसे धूल चटाएगी जम्मू पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को ऐसे धूल चटाएगी जम्मू पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में चोरियों और झपटमारों से बचाने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सभी पुलिस स्टेशनों के एसएचओ और पुलिस चौकियों के चौकी प्रभारियों के साथ मिलकर इसकी रणनीति पर चर्चा होगी। एक-दो दिन में सबके साथ एसएसपी की बैठक होगी। इसमें रणनीति का खुलासा किया जाएगा। पिछले कई महीनों से शहर में चोरियों और झपटमारी की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
इसमें से कुछ मामलों को सुलझाया भी गया। जानकारी के अनुसार गर्मियों के आते ही झपटमारी और चोरियों की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। पिछले वर्ष भी काफी मामले सामने आए थे। एसएसपी जम्मू, उत्तम चंद का कहना है कि झपटमारी करने वालों और चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष प्लान तैयार किया गया है। सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर उनको जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो पुलिस शहर के उन इलाकों में रात की गश्त में इजाफा कर सकती है, जहां पर अधिक चोरियां होती हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में झपटमारी की अधिक घटनाएं हो रही हैं, वहां पर पुलिस सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात कर सकती है। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी इस प्लान में शामिल किया जाएगा। हालांकि कुछ कैमरे खराब पड़े हुए हैं, जिनको ठीक कराने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन