फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police lathicharge on business mens in kashmir

भारी पड़ा विरोध प्रदर्शन, जमकर पड़े डंडे

Tue, 05 May 2015 11:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 05 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge on business mens in kashmir

कश्मीर घाटी में सितंबर महीने में आई विनाशकारी बाढ़ से तबाह हुए व्यापारियों ने मंगवलार को मुआवजे को लेकर कश्मीर बंद का आह्वान किया था। इस दौरान जहां एक ओर सभी दुकानें और कारोबार बंद रहे वहीं व्यापारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ रैली भी निकाली। बंद का आह्वान कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) द्वारा किया गया था।

विज्ञापन


बंद का असर श्रीनगर के साथ अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, पुलवामा, बड़गाम, कुलगाम, शोपियां जिलों में भी देखने को मिला। श्रीनगर के लाल चौक में सैकड़ों व्यापारी एकत्रित हुए और रैली की शक्ल में बडशाह चौक की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे व्यापारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल का जबरदस्त प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन


इस दौरान केटीएमएफ के अध्यक्ष समेत कई लोग भी घायल हुए। पुलिसकर्मियों ने केटीएमएफ अध्यक्ष यासीन खान समेत अन्य कई व्यापारियों को गाड़ी में भरकर कोठीबाग थाने ले आई। रैली निकालने से पहले केटीएमएफ के अध्यक्ष यासीन खान ने मीडिया से कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ित व्यापारियों को राहत पहुंचाने में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत दुकानदारों को बाढ़ के दौरान नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह कटोरा लेकर भीख नहीं मांग रहे वह सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों द्वारा टैक्स भरा जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रदर्शन और उग्र हो जाएंगे अगर जल्द उनकी मांगें नहीं पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed