फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   POLICE INQUIRY START ON CLASH BETWEEN ARMY MAJOR AND HOTEL OWNER

J&K: नए विवाद में फंसे मेजर गोगोई, होटल में किया जमकर हंगामा, जांच के आदेश

Thu, 24 May 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 24 May 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
POLICE INQUIRY START ON CLASH BETWEEN ARMY MAJOR AND HOTEL OWNER
Major Gogoi - फोटो : ANI

श्रीनगर के एक होटल में सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगई से मिलने आए लोगों को रोकने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आईजी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मेजर गोगई ने पुलिस को बताया कि अपने ‘सूत्र से मुलाकात’ के लिए उन्होंने यह मीटिंग तय की थी। 

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह यहां के होटल ममता से फोन आया कि होटल में एक सैन्य अफसर से मिलने आए युवती व एक अन्य व्यक्ति को रोके जाने पर वे विवाद कर रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि युवती व अन्य व्यक्ति मेजर से मिलने के लिए आए थे, लेकिन होटल के रिसेप्शन से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर युवती के साथ आए व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। इतने में होटल मैनेजर ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यक्ति मेजर गोगई का ड्राइवर बताया जा रहा है और बडगाम का रहने वाला है। पुलिस तुरंत होटल ममता पहुंची। मेजर समेत सभी को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार मेजर गोगई का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें संबंधित यूनिट में भेज दिया गया।

युवती व साथ आए व्यक्ति का भी बयान दर्ज कर लिया गया है। आईजी एसपी पाणि ने बताया कि इस पूरी घटना की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उधर, सैन्य प्रवक्ता ने इस मामले में अभी कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। 


गौरतलब है कि मेजर ने पिछले साल हुए लोकसभा उप चुनाव के दौरान भड़की हिंसा में एक पत्थरबाज को मानव ढाल बनाकर अपनी जीप के आगे बांध दिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed