फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police increased toughness in Kathua instructing people to stay indoors

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, चौक-चौराहों पर लगाए तार, लोगों को घर में ही रहने की दी हिदायत

Fri, 30 Apr 2021 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हीरानगर-कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हीरानगर-कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Police increased toughness in Kathua instructing people to stay indoors
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही जम्मू संभाग की कठुआ पुलिस हरकत में आ गई है। आवागमन रोकने के लिए चौक-चौराहों पर तार लगाने के साथ सख्ती बढ़ा दी है। बिना किसी काम के बाजारों में घूमने वाले लोगों को पुलिस ने घर में ही रहने की हिदायत दी। चड़वाल में चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण सलाथिया ने कर्फ्यू शुरू होने से पहले पूरे बाजार में घूमकर दुकानदारों को हिदायत दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलें। जरूरी सामान लेने के लिए भी बाजार में घर के एक ही सदस्य को भेजें। जिन दुकानों को कर्फ्यू के दौरान कुछ समय के लिए खोलने की अनुमति दी गई है, उन दुकानदारों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि दुकानों में लोगों की भीड़ जमा न होने दें। बिना मास्क लगाए न खुद दुकान पर बैठे और न ही ग्राहक को बिना मास्क के दुकान में आने दें।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हीरानगर, दियालाचक, कूटा, सांझी मोड आदि इलाकों में भी पुलिस ने नाकेबंदी बडा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर 92 से नीचे है तो ये नंबर डायल करें    
ये भी पढ़ें- सांसों के लिए संघर्ष: श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडर के लिए लग रहीं कतारें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed