फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police in jammu kashmir

रियासी के सियाड़ बाबा इलाके में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
police in jammu kashmir
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मी।
रियासी। प्राकृतिक आपदा के दौरान बचने के तरीकों के बारे में बताने के लिए जिला प्रशासन व एसडीआरएफ ने तलवाड़ा स्थित सियाड़ बाबा में मॉकड्रिल की। इस दौरान बताया गया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान किस प्रकार से बचाव किया जाए। शुक्रवार दोपहर बाद हुई मॉक ड्रिल में पहाड़ी से पत्थर व मिट्टी का मलबा गिरने के साथ ही बाढ़ से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को फायर ब्रिगेड के साथ ही एसडीआरएफ स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न वाहनों में निकली। बताया गया कि सियाड़ बाबा में पहाड़ी गिरने से भारी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले क्या कार्य शुरू किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राहत कार्य के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी लाये गए। घायल या हार्ट अटैक वाले मरीजों का उपचार मौके पर कैसे शुरू हो, इस की जानकारी दी गई। घायल को किस प्रकार से उठाना चाहिए और उसको प्रथम तौर पर क्या उपचार दिया जाए, यह भी बताया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नगर के साथ ही सीला बारादरी तलवाड़ा के इलाकों में चर्चाओं का माहौल रहा। लोगों ने जैसे ही वाहनों की दौड़ते भागते देखा तो उन्हें लगा कि कहीं बड़ी दुर्घटना हुई है, जिसके बाद एक दूसरे से फोन कर संपर्क किया जाने लगा। कुछ देर बाद मॉक ड्रिल होने का पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-----
गत वर्ष पहाड़ी का हिस्सा गिरा था
रियासी। बीते वर्ष सियाड बाबा में झरने के साथ ही पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा गिर गया था। दोपहर को हुई इस प्राकृतिक घटना के दौरान मौके पर झरने के नीचे कई लोग नहा रहे थे। जो पत्थर व मलबा में दब गए थे मौके पर काफी अफरातफरी का माहौल बन गया था। बाद में चलाए गए राहत व बचाव कार्य के बावजूद भी आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीस के करीब बुरी तरह से घायल हो गए थे। मौजूदा समय के दौरान प्रशासन ने झरने के नीचे व इसके आसपास नहाने के साथ ही वहां जाने पर पाबंदी लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed