{"_id":"b927ecf2e0603be2a96fb9a4e01a3562","slug":"police-hunting-for-thives-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात चोर पकड़ने निकल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात चोर पकड़ने निकल रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
जम्मू शहर में हो रही चोरियों पर पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल रही। शहर में हो चुकी दो बड़ी चोरियों में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। चोरियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने अब एक नई तरकीब सोची है। इसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसकी शुरुआत रविवार को देर रात की गई। जब एक फोन कॉल के बाद अधिकारियों और नफरी का तांता लग गया।
विज्ञापन
बिक्रम चौक पर लगाए गए नाके में एसपी, डीएसएपी और एसएचओ के अलावा कई चौकी अफसर पहुंच गए। यहां देर रात गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब एक नई पहल शुरू की है। रोज शहर में कहीं न कहीं पुलिस अधिकारी रात को नाका लगाएंगे और वाहनों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों को जानकारी मिली है कि वाहन चोरी होने के बाद नाकों से गुजरते हैं, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ पाता। ऐसे में इस तरह के नाके लगाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डेढ़ महीना पहले पुराने शहर में दो बड़ी चोरियां हुईं। डाक्टर दंपति और ड्राई फ्रूट विक्रेता के घर लाखों रुपये की चोरी हुई। इसमें अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन