फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police fail seperatists plan to fo anantnag, mirwaiz umar farooq arrest

जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने अलगाववादियों के अनंतनाग चलो को किया विफल, मीरवाइज गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 15 Dec 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
police fail seperatists plan to fo anantnag, mirwaiz umar farooq arrest
mirwaiz

घाटी में अलगाववादियों के शुक्रवार को अनंतनाग चलो कॉल को पुलिस ने विफल बना दिया। हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच श्रीनगर तथा अनंतनाग में पाबंदियां लागू की गई थीं।

विज्ञापन


अनंतनाग में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की। हिंसा की आशंका में बनिहाल से श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवा भी बंद रही।मीरवाइज ने नजरबंदी को तोड़कर नगीन स्थित आवास से जुलूस निकालने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्हें नगीन थाने ले जाया गया। मीरवाइज ने पहले ही ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह दोपहर 12:30 बजे अपने घर से अनंतनाग की ओर रैली निकालेंगे। अनंतनाग के ओल्ड टाउन के कदीपोरा इलाके में जुमे की नमाज के बाद युवा सुरक्षाबलों से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जवानों पर पथराव किया। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इलाके में काफी देर तक हिंसक प्रदर्शन जारी रहने से अफरातफरी की स्थिति रही। जिले में वीरवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे अनंतनाग जिले में धारा 144 लागू की गई थी, जबकि श्रीनगर के पुराने शहर के छह थाना क्षेत्रों रैनावारी, नौहट्टा, महाराज गंज, सफाकदल, मायसूमा और क्रालखुड थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लागू की गईं थीं।


सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मीरवाइज ने कहा कि जब सरकार ने यह बयान दिया था कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है तो ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) के अनंतनाग चलो कॉल के बाद पाबंदियां लगा दी गईं।

कश्मीरियों को ताकत के बल पर दबाया जा रहा है, लेकिन एक बात साफ है कि जितना दबाया जाएगा उतनी ही मजबूती से हमारी मुहिम जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed