फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police coordination with security forces from Kathua to Kupwara is excellent said DGP jammu kashmir

कठुआ से कुपवाड़ा तक सुरक्षाबलों के साथ पुलिस का तालमेल शानदारः डीजीपी

Thu, 14 May 2020 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Police coordination with security forces from Kathua to Kupwara is excellent said DGP jammu kashmir
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल

जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ से कुपवाड़ा तक पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ अन्य सुरक्षाबलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चे पर डटी है और सरहानीय काम कर रही है। इस योगदान के लिए पुलिस को प्रशंसा और पुरस्कार भी मिले हैं। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को दूसरे सुरक्षाबलों के साथ बेहतर तालमेल और अन्य कामों के लिए केंद्र सरकार और वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों की ओर से प्रशंसा मिली है। कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी मोर्चों पर प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अपनी प्रतिबद्धताओं से अवगत है, फिर भी हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है। कुछ क्षेत्र हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नाकों को महत्वपूर्ण चौक, सड़कों, जंक्शनों आदि पर नजर रखनी चाहिए। हाल ही में आवंटित किए गए राजमार्ग गश्ती वाहनों का पर्याप्त उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती, रसद सहायता और आवास का जायजा लेने के लिए जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एडीजी सशस्त्र एके चौधरी, आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह समेत कई अफसर शामिल हुए। अनेक अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed