{"_id":"66b0223d3bec1f67ca091b14","slug":"police-constable-died-in-mysterious-condition-jammu-news-c-10-jam1008-413805-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा की विशेष ड्यूटी से लौटे पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा की विशेष ड्यूटी से लौटे पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घर के निकट बिजली के ट्रांसफार्मर के पास मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन दिन पहले अमरनाथ यात्रा की विशेष ड्यूटी से लौटे पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक विवेक डोगरा शहर के ओल्ड रिहाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। उसका शव रविवार सुबह घर से कुछ ही दूर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार विवेक डोगरा जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्म्ड विंग की 18 बटालियन में तैनात था। इस बटालियन के जवानों को श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर श्रीनगर में भेजा गया था। तीन दिन पहले विवेक घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात वह शाम को ये बोलकर घर से बाहर निकला कि सब्जी लेने जा रहा है। इसके बाद वह जब रात 12 बजे तक भी घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कई बार फोन किए।
रविवार की सुबह सात बजे पता चला कि उसका शव मिला है। परिजनाें ने मांग की कि पता लगाया जाए कि शनिवार की रात विवेक के साथ कौन-कौन लोग थे। घरवालों का कहना है कि वह किसी वजह से परेशान भी नहीं था। न ही उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश थी। रिहाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी मुज्जफर शाह का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।