{"_id":"8a7357f65ab19825325e5892bf348e68","slug":"police-bike-rally-during-road-safety-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबंग स्टाइलन में दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबंग स्टाइलन में दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में मौतों पर चिंता जताते हुए डीजीपी के राजेंद्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए। लोगों की जान की कीमत सभी को समझनी होगी। लोग वाहन चलाने के दौरान जरा-सी सावधानी बरतें तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। हर नागरिक को इसकी महत्ता समझनी होगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को गुलशन ग्राउंड से निकली मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले डीजीपी ने समारोह को संबोधित करते हुए यह कहा। डीजीपी ने सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि युवक सरेआम सड़कों पर स्टंट करते हैं। ये अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बने रहते हैं। एक दिन पहले श्रीनगर में स्टंटबाजी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सड़कों पर स्टंटबाजी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सौ से ज्यादा मोटरसाइकिल चालकों की रैली गुलशन ग्राउंड से ग्रीन बेल्ट, गोल मार्केट, अप्सरा रोड, लास्ट मोड़, सतवारी चौक, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, इंदिरा चौक, शालामार चौक, सीपीओ चौक, जानीपुर, रूप नगर, मुट्ठी, पलौड़ा, तालाब तिल्लो, कनाल रोड होते हुए गुलशन ग्राउंड में ही समाप्त हुई। इस मौके पर एडीजीपी (आर्म्ड) एसएम सहाय की मां के निधन पर शोकसभा भी हुई।
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी एडीजीपी की मां के निधन पर शोक जताया। शोकसभा में डीजीपी के अलावा एडीजीपी एसपी वैध, दिलबाग सिंह, आईजीपी एके चौधरी, एचके लोहिया, एसजेएम गिलानी, योगिनर कौल, राजेश कुमार, मुकेश सिंह, एसएल शर्मा, जगजीत कुमार, एमए गनई, जेपी सिंह, डीआईजी एसके गुप्ता, परमिंदर सिंह, शकील बेग, वीएस सम्याल, एसएसपी उत्तम चंद आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।