फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrived to catch thief

चोर को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची पिथौरागढ़

Wed, 22 Oct 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 22 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
police arrived to catch thief

जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंची। श्रीनगर से एक घर से भारी मात्रा में नकदी और गहने की चोरी करने वाले व्यक्ति के पिथौरागढ़ मेें मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद जेएंडके पुलिस की टीम ने यहां का रुख किया है। जेएंडके पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे एक गांव का निवासी जेएंडके के श्रीनगर में काम करता था। बीते दिनों उसने वहां एक घर से चोरी की और फरार हो गया। उसके खिलाफ श्रीनगर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। उसके पते और लोकेशन की जानकारी हासिल करने के बाद जेएंडके पुलिस की टीम यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन


अभी टीम ने आरोपी के बारे में ज्यादा कोई खुलासा नहीं किया है, क्योंकि इससे जांच का काम प्रभावित हो सकता है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सती नेजेएंड के पुलिस के पिथौरागढ़ पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने में जिला पुलिस मदद कर रही है, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई खुलासा करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed