{"_id":"5b06da084f1c1ba86e8b45f8","slug":"police-arrests-beggers-from-lal-chowk-after-govt-bans-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भिखारियों को गिरफ्तार करने में जुटी श्रीनगर की पुलिस, जानें क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भिखारियों को गिरफ्तार करने में जुटी श्रीनगर की पुलिस, जानें क्या है पूरा माजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
BEGGERS
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की सड़क पर बैठे भिखारी उस समय भाग खड़े हुए जब उन्हें पता चला कि पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पूरे शहर भर में ताबड़तोड़ छापे मारी कर रही है। हालांकि किसी के पास सही जानकारी नहीं थी आखिर ऐसा आज क्या हो गया है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने लाल चौक पर छापेमारी कर करीब एक दर्जन से अधिक भिखारियों को हिरासत में भी लिया। दरअसल जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटन की दृष्टि ने श्रीनगर के सार्वजानिक स्थलों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए बकायदा एक नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके तहत राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सार्वजनिक, धार्मिक और अन्य स्थानों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर सैयद आबिद रशीद शाह ने जम्मू कश्मीर भीख रोकथाम अधिनियम 1960 का हवाला देते हुए कहा इस अधिनियम के तहत एक अपराध होने के नाते यह जरूरी है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर जम्मू-कश्मीर राज्य के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में बहुत महत्वपूर्ण है। आर्डर में लिखा है, विशाल आबादी वाले राज्य के राजधानी होने के नाते यह प्रशासन पर निर्भर करता है कि जिले को अधिक नागरिक अनुकूल बनाने और सार्वजनिक खर्चों को हर कीमत पर रोकने के लिए आवश्यक सभी उपाय करें।