{"_id":"58272d7e4f1c1bf77eb3b8c5","slug":"police-arrested-two-suspect-boys-near-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K में पुलिस ने सीमा से जासूसी के आरोप में दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K में पुलिस ने सीमा से जासूसी के आरोप में दो युवक पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Nov 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
suspect
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा संबंधी सूचनाओं को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी बीएसएफ और सेना की पोस्टों की जानकारी सीमा पार भेज रहे थे। दोनों आरोपियों सतविंदर सिंह बिट्टू निवासी सिंबल और लकी उर्फ डडू निवासी फिंदड़ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दोनों युवक भारतीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ अन्य सूचनाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस को दोनों पर पहले से ही शक था। उन पर नजर रखी जा रही थी। दोनों को सीमावर्ती सुचेतगढ़ गांव से कुछ दूर शमशान घाट से पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरएस पुरा पुलिस ने एफआईआर 168/2016 में धारा 18 यूएलए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी भूषण मन्हास ने बताया कि इन दोनों के पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दोनों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन