{"_id":"59b6d5c14f1c1be47f8b62ea","slug":"police-arrested-four-drunken-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में उत्पात मचा रहे चार शराबी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में उत्पात मचा रहे चार शराबी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा के निकट एक श्मशान घाट पर दोपहर से शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां से गुजरने वालों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने चारों को पकड़ कर उसकी मेडिकल जांच कराई और केस दर्ज लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण लाल और अक्ष्य कुमार ने शराब के नशे में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हर आने-जाने वालों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने लगा। इस बीच मदून निवासी एक युवक को चारों ने जमकर पीटा दिया। मदून के ही रमेश चौधरी अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। उनके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने वहां से भाग कर पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी राजपुरा एनएस नागरा और चौकी प्रभारी बबर नाला ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर चारों शराबियों को पकड़ कर चौकी पर ले गए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सांबा-राजपुरा मार्ग के किनारों पर बने अवैध खोखे को हटाया जाए। वहीं पर बैठकर ये लोग शराब पीते हैं और राहगीरों से बदतमीजी करते हैं।
विज्ञापन