{"_id":"59e0f7ca4f1c1b79548b728e","slug":"police-arrested-drugs-smuggler-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः नशीले पदार्थों की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः नशीले पदार्थों की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तेजधार हथियारों के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। शास्त्री नगर इलाके में लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने एक स्कारिपयो चालक को रोका। जब संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो तलाशी ली। इस दौरान नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने नाके पर स्कारपियो (जेके02बीके-2975) को जांच के लिए रोका। पूछताछ में चालक की बात से शक हुआ। तलाशी के दौरान गाड़ी से 13 ग्राम हेरोइन, 6 किलो भुक्की, एक टोका और एक खुखरी बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगदेव सिंह उर्फ काला निवासी भोर कैंप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसडीपीओ गांधीनगर रफीक मन्हास का कहना है कि काला जम्मू शहर में सबसे बड़ा और मुख्य नशा तस्कर है। वह पेशे से प्रापर्टी डीलर भी है। पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त भी करता है। शहर में वह हेरोइन की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में नशे की तस्करी का वह मुख्य आरोपी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कुछ और सामान भी बरामद हो सकता है। पुलिस ने आरोपी का वाहन भी जब्त कर लिया है।