{"_id":"5a282e9b4f1c1b8b688b7009","slug":"police-arrested-a-person-in-the-case-of-irfan-murder-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जवान इरफान डार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हिजबुल आतंकी पाडर का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जवान इरफान डार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हिजबुल आतंकी पाडर का हाथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हुई टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के जवान इरफान डार की हत्या के पीछे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सद्दाम पाडर का हाथ है। पुलिस ने बुधवार को हत्या में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने के साथ दावा किया कि हत्या का मामला सुलझा लिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 175 टीए के जवान डार की हाल ही में हुई हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि गोलियों से छलनी शव 25 नवंबर को वुठमुला गांव में मिला था।
विज्ञापन
अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि डार की हत्या का षड्यंत्र आतंकी सद्दाम पाडर, बिलाल मोहमद, तौसीफ और एक अन्य अज्ञात आतंकी के अलावा गिरफ्तार आरोपी शीरमाल के रहने वाले मुजामिल ने रचा था।
विज्ञापन
आरोपी मुजामिल सेना के जवान इरफान के पैतृक गांव गया था और उसे एक साजिश के तहत साथ लेकर वुठमुला पहुंचा। यहां इस षड्यंत्र को रचने वाले बाकी सभी आतंकी एक सेब के बाग में मौजूद थे।
उनके वहां पहुंचने पर आतंकी बागीचे से बाहर निकले और इरफान पर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। मुजामिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आतंकियों की तलाश जारी है।
Jammu and Kashmir: One of the co-conspirators has been arrested by Shopian Police, in connection with murder of Sepoy Irfan Dar who was working with 175 Territorial Army pic.twitter.com/vhrndFHgJf
— ANI (@ANI) December 6, 2017