{"_id":"59ac4d4c4f1c1b6a6a8b47e6","slug":"police-arrested-a-man-for-raping-a-five-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना हफ्ते भर पहले की है। बच्ची के माता-पिता को आरोपी ने डरा धमका कर रखा हुआ था। इस वजह से मामले देरी से संज्ञान में आया।
विज्ञापन
शहर के जानीपुर इलाके की एक्सेल्सर लेन पर रहने वाले परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी गुरप्रताप सिंह उर्फ सन्नी को हिरासत में लिया है। मामले की शिकायत गौरक्षा समिति की तरफ से की गई थी।
विज्ञापन
समिति के प्रधान कुशल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने पीड़ित बच्ची के मां बाप को धमकी दे रखी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। समिति तक जब इसकी सूचना पहुंची तो मां बाप ने यह खुलासा किया था।
विज्ञापन