{"_id":"59df89174f1c1b65548b71f5","slug":"police-arrested-a-animal-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":" मवेशी तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पक्का डंगा पुलिस ने एक तस्कर को काबू किया है। उसके पास से दस मवेशी बरामद हुए हैं। पेशे से ट्रक ड्राइवर मवेशियों को लेकर घाटी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
वीरवार को पक्का डंगा पुलिस ने मांडा पार्क के नजदीक नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशियों के बारे में पूछे जाने पर ट्रक चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी सत्तरद्दीन बटोत का रहने वाला है।