{"_id":"5bfbe6a0bdec22419c5f0bcb","slug":"police-and-security-forces-recovered-terrorist-hideout-busted-ganderbal-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
jammu
- फोटो : ani
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद गांदरबल जिले में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांदरबल पुलिस और सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक सूचना पर जिले के गुटलीबाग इलाके के बदरगुंड में संयुक्त तलाशी अभिायान चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर एक इंसास राइफल, चार इंसास मैगजीन, आठ इंसास की गोलियां, 37 एके-47 राउंड व 1 चाईनीज ग्रेनेड के अलावा खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।JammuAndKashmir: 1 INSAS Rifle, 80 rounds of INSAS lives, 37 rounds of AK47 among other arms & ammunition & paraphernalia recovered from the terrorist hideout busted by police & security forces in forest area of Ganderbal pic.twitter.com/laYsdPIQ7Z
— ANI (@ANI) November 26, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद हुई इंसास राइफल सुरक्षाबलों से छीनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने इन दिनों आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। गत तीन दिन में हुईं मुठभेड़ के दौरान 13 आतंकी मारे गए हैं।