फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police and administration on High alert to take Secretariat move to jammu

J&K: दरबार मूव को लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर हाई अलर्ट, राजमार्ग पर लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी

Mon, 29 Oct 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
police and administration on High alert to take Secretariat move to jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू में सचिवालय शुरू होने से पहले रविवार को तमाम अधिकारियों ने सुरक्षा पर मंथन किया। राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पुलिस और सिविल प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विजय ने अधिकारियों से सचिवालय, राजभवन और वीआईपी इलाकों में सुरक्षा के फूलप्रूफ बंदोबस्त करने को कहा। महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा। जम्मू शहर और सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया गया। खासकर उन क्षेत्रों को चिन्हित करने के लिए कहा गया, जहां पर किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है। इन क्षेत्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों से कहा गया है वह सुरक्षा के बड़े से बडे़ इंतजाम करें। सभी एजेंसियां इसके लिए आपसी तालमेल बनाकर रखें। यदि कहीं पर भी कोई खुफिया इनपुट मिलता है, तो उसको आपस में सांझा करें, ताकि वक्त रहते कार्रवाई की जा सके। जम्मू संभाग में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे भी चर्चा हुई। आईजी जम्मू ने बैठक में सुरक्षा बंदोबस्तों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रहमन्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, डिव्काम जम्मू संजीव वर्मा, आईजी जम्मू एस डी सिंह जमवाल, नगर निगम आयुक्त अरविंद कोतवाल, एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता सहित बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सिविल प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू शहर को जोड़ने वाले 17 स्थानों पर नाके लगाए गए

police and administration on High alert to take Secretariat move to jammu
दरबार मूव की वजह से हाइवे पर रोके गए वाहन - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों के शहर में प्रवेश करने वाले 17 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यह सभी प्वाइंट हाईअलर्ट पर रहेंगे। दरबार मूव को लेकर राज्य पुलिस की तरफ से यह व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में आने जाने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। आईजी जम्मू ने बैठक में इसकी जानकारी दी। 

शहर के होटलों पर भी कड़ी नजर
दरबार मूव के चलते शहर में होटल और लाज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्योंकि दरबार मूव के चलते कई लोग होटलों में आकर रुकते हैं। इसकी आढ़ में आतंकी या फिर कोई शरारती तत्व आकर रुक सकते हैं। पुलिस ने होटल मालिकों से भी बात की है कि वह होटलों में रुकने और आने जाने वालों की पूरी पहचान के बाद ही उनको होटल में दाखिल होने दें।

बार्डर जिलों में भी अलर्ट जारी
आगामी दरबार मूव के चलते जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बार्डर के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा को पुख्ता करने का निर्देश दिया गया है। सीमांत इलाकों से शहर को जोड़ने वाले तमाम नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। बार्डर पर घुसपैठ न हो, इसके लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है।

दरबार मूव के चलते राजमार्ग पर लंबी हुई रोके गए वाहनों की कतार 

police and administration on High alert to take Secretariat move to jammu
दरबार मूव की वजह से हाइवे पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

दरबार मूव के चलते वाहनों की आवाजाही एक तरफा होने के कारण रविवार को शहर व आसपास के इलाकों में घाटी जाने वाले ट्रकों व यात्री वाहनों को रोका गया। इनको अब पुलिस 29 अक्तूबर को घाटी के लिए रवाना करेगी। दूसरी तरफ रोके जाने के कारण शहर के साथ लगते इलाकों में ट्रकों की कतार लंबी होती जा रही है। 

दरबार मूव के चलते शुक्रवार रात को ही घाटी जाने वाले ट्रकों व यात्री वाहनों पर पुलिस की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते शनिवार को जखैनी, संगूर, रठियान, गरनई, फ्लाटा, टिकरी में ट्रकों को रोक दिया गया। राजमार्ग पर इनकी लंबी कतार के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी और शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोके जाने के कारण वाहन चालकों व यात्रियों को भी दिन भर कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

शनिवार के मुकाबले में रविवार को रोके गए वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई थी। उधमपुर से लेकर टिकरी तक फोर लेन राजमार्ग पर जहां भी नजर दौड़ाई जा रही है, वहां सिर्फ वाहन नजर आ रहे हैं। वाहनों के चालकों को अब बस आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार है, क्योंकि तीन दिन से रोके जाने और सुविधाएं न मिल ने के कारण चालक व सह चालक परेशानियों से जूझ रहे हैं। वहीं कई यात्रियों के वाहन आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर वापस जम्मू की तरफ लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed