{"_id":"5da9fbd08ebc3e93c315aed2","slug":"police-advised-not-to-go-inside-areas-in-kashmir-to-apple-traders-threat-of-terrorist-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सेब व्यापारियों को अंदरूनी इलाकों में न जाने की पुलिस ने दी सलाह, आतंकी हमलों का है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सेब व्यापारियों को अंदरूनी इलाकों में न जाने की पुलिस ने दी सलाह, आतंकी हमलों का है खतरा
Sat, 19 Oct 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब कारोबार से जुड़े बाहरी लोगों पर आतंकी हमलों के बाद पुलिस ने इनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले सेब व्यापारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि वे ज्यादा अंदरूनी इलाकों में जाने से परहेज करें। सुरक्षित स्थानों पर रहकर ही अपना कारोबार करें। इनकी सलामती के लिए लगभग सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सेबों के बाग बगीचों में भी पेट्रोलिंग पार्टियां भेजी जा रही हैं। न केवल मंडियों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है बल्कि कुछ ऐसे भी पॉइंट बनाए गए हैं जहां से कामकाज सही से चले। इससे व्यापारी अपना माल पहुंचाने के साथ-साथ लोडिंग भी आराम से कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ अच्छे तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतंकवाद से लड़ते हुए पिछले तीन दशक में कई आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। इसके साथ ही सामाजिक अपराध, सोशल मीडिया, टेरर फंडिंग, अलगाववादियों व आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क को ध्वस्त करने में भी जुटी है। इस दौरान आईजी रविदीप शाही, डीआईजी मध्य कश्मीर वीके बिर्दी व अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिस आतंकवाद से लड़ने में निभा रही अग्रणी भूमिका
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, कट्टरवाद तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने में राज्य की पुलिस अग्रणी भूमिका निभा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ आतंकवाद के मोर्चे पर डटने के साथ ही पुलिस गैर कानूनी गतिविधियों से निपटने में भी प्रभावी कदम उठा रही है। वे सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के 50 आईपीएस प्रशिक्षुओं के दल को श्रीनगर में संबोधित कर रहे थे।