फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PoK is part of J&K, an integral part of India says Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद बोले- पीओके भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा, जैसे कश्मीर भारत का

Mon, 13 Nov 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, श्रीनगर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 13 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
PoK is part of J&K, an integral part of India says Ghulam Nabi Azad
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ कहा है कि पीओके भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है और यह उसका हिस्सा रहेगा, जिस तरह कश्मीर भारत का एक हिस्सा है। 
विज्ञापन


जम्मू पहुंचे आजाद ने यह बात नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया फारुक अब्दुल्ला के बयान के बारे में किए एक सवाल पर कही, जिसमें उन्होंने पीओके को पाक का हिस्सा बताया था। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में हर पार्टी, यहां तक कि भाजपा-आरएसएस तक का अपना-अपना स्टैंड है।
विज्ञापन


पढ़ें:- फारूख अब्दुल्ला का वि‌वादित बयान, कहा- पाक का हिस्सा है PoK और उसका ही रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकियों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि एक पार्टी के कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के जरिए भी मारे जा रहे हैं। कहा कि यह केवल कश्मीर ही नहीं केरल और राजस्थान में भी हो रहा है। 

सारे देश में वातावरण खराब है। हम इसकी निंदा करते हैं। शोपियां इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतंकियों द्वारा उत्पीड़न से जुड़े सवाल पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि सुरक्षा बल उन्हें जल्द ही पकड़ पाने में कामयाब होंगे।

PoK is part of J&K, an integral part of India says Ghulam Nabi Azad
गुलाम नबी अाजाद
आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं से मिलने की घोषणा से जुड़े एक सवाल उन्होंने कहा-मैं नहीं जानता श्री श्री रविशंकर को किसने अधिकृत किया है। इस तरह के कई लोग हैं कि जो ठहरे पानी में मछली का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं। 

पढ़ें:- फारूक अब्दुल्ला बोले- दिनेश्वर शर्मा तभी सफल होंगे जब संसद में पेश हो फाइनल रिपोर्ट

श्री श्री के अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद सुलझाने की पहल पर आजाद ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसे कोर्ट को ही सुलझाने दें। मैं नहीं सोचता कि अन्य कोई संस्था या व्यक्ति इसे सुलझा सकता है और यह भी नहीं कहा जा सकता कि यह दूसरे धर्मों के लोगों को कहां तक स्वीकार होगा। 

उन्होंने गुजरात में चुनाव आयोग से बगैर डरे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का भी आह्वान किया। वहां नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed