{"_id":"e31f7e814734ce10aa2eb8dd337ae5a1","slug":"pok-citizens-return-via-poonch-ravlakot-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ-रावलाकोट मार्ग से लौटेंगे पीओके के नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ-रावलाकोट मार्ग से लौटेंगे पीओके के नागरिक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बाढ़ के कारण फंसे पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के नागरिक अब पुंछ-रावलाकोट मार्ग से लौटेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (श्रीनगर) फिरदौस इकबाल के अनुसार विदेश मंत्रालय ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग से कश्मीर पहुंचे पीओके नागरिकों की पुंछ के रास्ते वापसी को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुल 60 पीओके नागरिक घाटी में आई बाढ़ में फंस गए थे। बाढ़ में फंसे पीओके नागरिकों के परमिट की अवधि भी बढ़ाई जा रही है। यह प्राकृतिक आपदा का मामला है और उसी के आधार पर इसे निपटाना होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एलओसी के दोनों ओर रहने वाले कश्मीरियों में विश्वास निर्माण के उद्देश्य से अप्रैल 2005 में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद और पुंछ-रावलाकोट के बीच कारवां-ए-अमन बस सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन (सोमवार) को चलने वाली बस सेवा बाढ़ के कारण एक सितंबर से बंद है।