फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PoJK Refugee Front demonstrated for demands

Jammu News: पीओजेके रिफ्यूजी फ्रंट ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
PoJK Refugee Front demonstrated for demands
जम्मू। पीओजेके रिफ्यूजी फ्रंट की ओर से मांगों के समर्थन में महाराजा हरि सिंह पार्क के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर मांगों के साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज रिफ्यूजियों के डिमांड को सुना नहीं जा रहा है। उनका दर्द किसी ने नहीं समझा। उनकी एकमुश्त अदायगी की फाइलें टेबुलों पर धूल फांक रही हैं। उन्होंने कहा कि आज पहाड़ी व ओबीसी आरक्षण दिया गया, लेकिन पीओजेके समाज को इससे वंचित रखा गया। सरकार को हमारे बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण का लाभ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीओजेके रिफ्यूजियों की आबादी 15 लाख है, लेकिन राजनीतिक रूप से सशक्त करने के लिए हमें एक ही सीट दी गई। उन्होंने रिफ्यूजियों के लिए विधानसभा की आठ सीटें आरक्षित करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed