फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

स्मार्ट मीटर लगाना पूरी तरह से गलत

विज्ञापन
poiltical
बैठक के दौरान आप नेता राजेश पडगोतर व अन्य।
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के नेता राजेश पडगोतर ने शनिवार को एक बैठक में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाना पूरी तरह से गलत है। क्योंकि कुछ साल से कई बार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके लगाने से जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस गर्मी में आम लोगों को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर सरकार प्रशासन द्वारा जम्मू में मीटर बहुत तेजी से लगाए जा रहे हैं, लेकिन कश्मीर में मात्र खानापूर्ति कर रहे हैं, जिस कारण लोगों में एलजी के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की धरती हमारी, पानी हमारा और बिजली भी हम खुद उत्पन्न करते हैं। उसके बावजूद भी हम लोगों से बिजली का बिल लिया जा रहा है। सिर्फ किराया ही लिया जा रहा है, बिजली के दर्शन कभी कभार ही होते हैं, जिस कारण इस गर्मी में लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी लोगों को लूटने वाली स्कीम होती है वह जम्मू से ही शुरू होती है। इस तरह की स्कीम का कश्मीर से कोई जोर नहीं चलता है। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता, पूर्व सरपंच खजूर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed