फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

परिसीमन रिपोर्ट में राजपुरा तहसील के के साथ हुई बेइंसाफी

विज्ञापन
poiltical
सांबा। परिसीमन आयोग की ओर से सांबा को एक अतिरिक्त विधानसभा सीट देने के प्रस्ताव के बाद अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। राजपुरा तहसील, सांबा की पांच पंचायत हलकों को रामगढ़ में बनने वाली विधानसभा सीट के साथ जोडे़ जाने का प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर राजपुरा तहसील के लोगों में रोष बनता जा रहा है। वहीं इस संबंध में जब पूर्व मंत्री एवं सांबा के पूर्व विधायक यशपाल कुंडल से बात की तो उन्होंने परिसीमन रिपोर्ट में राजपुरा तहसील के लोगों के साथ हुई बेइंसाफी का जिक्र किया। कुंडल ने कहा की राजपुरा तहसील के लोग पहले हीरानगर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। वह भी आरक्षित सीट थी। कुंडल ने कहा की वह राजपुरा के लोगों से भी मिले थे, वहां के लोग विकास की रह देख रहे है। वह हमेशा से ही आरक्षित सीट के साथ रहे है। इस बार वहां के लोगों को उम्मीद थी की उनकी सीट आरक्षण से बाहर होगी, लेकिन परिसीमन रिपोर्ट के बाद पता चला है की राजपुरा तहसील को रामगढ़ के साथ जोड़कर एक नई विधानसभा सीट बनाई गई है। इसका सीधा मतलब है की राजपुरा तहसील के लोग एक बार फिर आरक्षित सीट कहलाएं जाएंगे, जो उनके साथ एक बार फिर बेइंसाफी हुई है। कुंडल ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील करते हुए राजपुरा तहसील के लोगों के साथ इंसाफ करने के मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed