सांबा। परिसीमन आयोग की तरफ से सांबा जिले को एक नई विधानसभा सीट दिए जाने की खबर के बाद सियासत गर्म हो गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं है कि किस क्षेत्र में विधानसभा सीट बनाई जानी है और किस आरक्षित करना है। इसके बावजूद भी सियासी हलकों में सियासत गर्म होती जा रही है। अब महिलाओं ने भी एक सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई है।
सामाजिक कार्यकर्ता रीना चौधरी ने कहा कि कें द्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बडे़-बडे़ दावे कर रही है, लेकिन राजनीतिक स्तर पर महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि सांबा जिले में एक सीट के बढ़ने से एक सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाए। ताकि महिलाओं को भी अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि महिला के लिए सीट आरक्षित नहीं की गई तो महिलाओं को भी सड़कों पर आना पडे़गा, जिसके लिए वह तैयारी कर रही हैं।