फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

चौधरी जरनैल सिंह तथा नथाराम बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

विज्ञापन
poiltical
भाजपा की कार्यकारिणी बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा
आरएस पुरा। भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से रविवार को चकरोई में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिला स्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान चौधरी जरनैल सिंह तथा नथाराम को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता, सह प्रभारी इंद्रजीत, महामंत्री आकाश चोपड़ा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा तथा डीडीसी सदस्य प्रोफेसर गारू राम भगत सहित मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के काफी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में मंडल स्तर पर किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि किस तरह से वह सरकार की योजनाओं को लोगों तक लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी विस्तार से जानकारी साझा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चौधरी जरनैल सिंह तथा नथाराम को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विक्रम शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाई का जिला संयोजक बनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी तथा अन्य नेताओं ने नए पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपप्रधान सरपंच रजनी चौधरी, बीडीसी सदस्य विद्या मोटन, मंडल प्रधान कृष्ण चौधरी, गार सिंह, गार सिंह, अशोक चौधरी, सरपंच दर्शन चौधरी, राकेश गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, कुलदीप सिंह रैना, सरदार हजूरी सिंह, किशोर शर्मा, स्वर्ण सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में रिपोर्ट पेश की
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अध्यक्ष जगदीश भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री विबोध गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। जगदीश भगत ने जिले की तीन माह की रिपोर्ट पेश की, और जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को मुबारक दी। 46 डिग्री तापमान में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिन रात काम किया, और 75 घंटे मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के कार्यक्रम को पूरा किया।
बैठक में पूर्व बीसी वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह ने जिले का रेगुलेशन पढ़ा, अपने क्षेत्र में जो भी समस्या है, उन्हें प्रदेश तक पहुंचने के लिए रेगुलेशन पत्र बनाया। डॉ. सुरेश अजय मंगोत्र ने रेगुलेशन पारित किया, और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर विषय रखा, जिला प्रभारी रेखा महाजन ने संगठनात्मक चर्चा की। सह प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा ने सभी मंडलों व जिला मोर्चा की रिपोर्टिंग ली। डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने विकास कार्यों पर संबोधित किया। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने पार्टी का इतिहास और विचार परिवार पर संबोधित किया। जिन लोगों ने अपने सदस्यों को खोया है उन्हें श्रद्धांजलि दी गई गई। राष्ट्रीय गीत गाकर बैठक संपन्न हुई।

बैठक में डॉ. कृष्ण लाल, मनमोहन सिंह, जिला महामंत्री सोभा राम, सुरिंदर सिंह, संजय सराफ, अनु मन्हास, बिशन लाल, शाम सिंह, सुखदेव सिंह, मंगा राम, राम लाल, बीडी शर्मा, गुरपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed