{"_id":"6282a09fa337103bde766c34","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2599613167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गांव गेगिया में सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गांव गेगिया में सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को गांव गेगिया में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण जिला महासचिव मास्टर अजायब सिंह मोटन ने की। सभा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। कश्मीर के हालातों को सुधारने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि कटरा से जम्मू आ रही बस में धमाका होना संदेह के घेरे में है।
भल्ला ने कहा कि कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग हो रही है, लेकिन दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह कुछ नहीं कर पा रहे। देश में बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख रही है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू गैस के दाम में वृद्धि से रसोई के बजट पर असर पड़ रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है, युवा वर्ग हताश है।
अजायब सिंह मोटन ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े ताकि पार्टी देश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी सरकार बनाकर लोगों की सेवा कर सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद तरलोक सिंह बाजवा, ब्लॉक प्रधान श्याम लाल मेहरा, गार राम मोटन, रवि मेहरा, नंबरदार देशराज, पंच सोमा देवी, अंजू देवी, मंटू केथ, पूर्व पंच ब्यासो देवी, अनिल सुरेश कुमार, देवराज तथा रवि कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।