फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व मंत्री चौ शाम लाल ने मनाए जा रहे पखवाडे के वारे जानकारी दी

विज्ञापन
poiltical
प्रधानमंत्री आवास योजना के राज्य संयोजक तथा पूर्व मंत्री चौ शाम लाल पत्रकारो को जानकारी देते हु? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए वित्तीय सुधारों के अंतर्गत सामाजिक न्याय पखवाड़े के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराई। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 11 अप्रैल का दिन समाज सुधारक ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले को समर्पित किया जाएगा। 12 अप्रैल को बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना पर चर्चा होगी और पार्टी कार्यकर्ता जनता को इस बारे में जागरूक करेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी, जबकि 15 अप्रैल को जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। 16 अप्रैल को ई-श्रम कार्ड वितरित किए जाएंगे और श्रम तथा असंगठित क्षेत्र से पंजीकरण बढ़ाने पर विचार विमर्श होगा। 17 अप्रैल को पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए वित्तीय सुधारों पर चर्चा करेगी, जबकि 18 अप्रैल का दिन स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित रहेगा। 20 अप्रैल का दिन भुला दिए गए, आजादी के योद्धाओं के नाम रहेगा।
विज्ञापन

इस पखवाड़े के दौरान हर पंचायत के गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं के तहत हुई प्रगति का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची में नहीं थे और उन्हें आवास की जरूरत होने पर पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाया गया है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed