फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

रोमेश खजूरिया का स्वागत किया

विज्ञापन
poiltical
मीरां साहिब। जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर रोमेश खजूरिया का भारत सरकार के कपड़ा, ऊन और ऊनी निर्यात संवर्धन परिषद का अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूईपीसी की प्रशासन समिति (सीओए) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कुंदन लाल शर्मा ने रोमेश खजूरिया का स्वागत करते हुए कहा कि दिसंबर 2021 के दौरान मिलान, इटली में 71 भारतीय उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रोमेश खजूरिया ने इस मील के पत्थर को प्राप्त करने में उनके समर्थन और योगदान के लिए विदेशों में भारतीय दूतावासों उच्चायोगों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को अधिक रोजगार के साधन मिलें, इसके लिए भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के ऊन और ऊनी निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश में यूनिट लगाए जाने का आग्रह किया। रोमेश खजूरिया ने कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान निर्यात 37 प्रतिशत से बढ़कर 400 बिलियन अमरीकी डालर हो गया। जो 2020-21 में 292 बिलियन अमरीकी डालर था। पहली बार, भारत का व्यापारिक निर्यात एक वित्तीय वर्ष में 400 बिलियन अमरीकी डालर को पार कर गया है। 2018-19 में, आउटबाउंड शिपमेंट ने 330.07 बिलियन अमरीकी डालर के रिकॉर्ड को छुआ था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऊन और ऊनी निर्यात में बढ़ोतरी करने के साधन हैं, जिस पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान फोरम के कई सदस्यों सहित क्षेत्र गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed