{"_id":"6240a8748fcdd0575838a26e","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2565940178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सीमांत गांव दिवागढ में सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सीमांत गांव दिवागढ में सभा का आयोजन
विज्ञापन
आरएस पुरा के दिवानगढ़ मेंआयोजित जनसभा में मौजूद रमण भल्ला व अन्य।
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को सीमावर्ती गांव दिवानगढ़ में जनसभा हुई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण जिला महासचिव अजायब मोटन की अध्यक्षता में जनसभा में कार्यकारी प्रधान रमण भल्ला मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। यह बदलाव सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ला सकती है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। परिसीमन आयोग द्वारा तैयार की गई मसौदा रिपोर्ट में भाजपा के वोट बैंक को मजबूूत करने की योजना है। कश्मीर में हत्याओं से सामान्य स्थिति बहाल करने का दावा झूठा साबित हो रहा है। केंद्र और एलजी सिन्हा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए लोगों तक पहुंचने में विफल रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि लोगों ने महसूस किया है कि उन्हें सत्ता में आने के लिए भाजपा ने गुमराह किया, धोखा दिया और पीठ में छुरा घोंपा। बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण लोग हर तरह से पीड़ित हैं। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे को लेकर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन बुरी तरह नाकाम मिली।
विज्ञापन
कांग्रेस ग्रामीण जिला प्रधान हरि सिंह चिब ने कहा कि पार्टी नेताओं की सुरक्षा को कम करने से विपक्षी नेताओं को राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतों के मंसूबों का पर्दाफाश होगा। राज्य को यूटी में बदलना यह फिर से एक बड़ा धोखा है। अजायब सिंह मोटन ने कहा कि राज्य के लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में जवाब मांगें। अगर लोगों ने ऐसा नहीं किया तो महंगाई में बढ़ोतरी होने के साथ लोगों की दिक्कतें बढे़गी।
सभा को पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा, पीसीसी सचिव पवन रैना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला ग्रामीण प्रधान रविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। सभा में चौ. मोहिंदर सिंह, शाम लाल मेहरा, कुलदीप राज, सरपंच हरबंस लाल, डॉ. कुलदीप राज, हाजी गुलाम, ध्यान सिंह, जतिंदर भगत, सुषमा चौधरी, पूर्व सरपंच रछपाल गिल, विजय कुमार शास्त्री, अजय लखोत्रा आदि मौजूद रहे।