फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

कंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुुरा। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। इसमें चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चुनाव किसी भी समय हो सकते। उसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी चाहिए। जिस प्रकार परिसीमन की मसौदा रिपोर्ट पेश की गई, उससे लगता है कि भाजपा बौखलाहट में है।
विज्ञापन

जम्मू दक्षिण-आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र को तोड़- मरोड़ कर तीन विधानसभाओें में रखा गया, जिससे लोगों में रोष है। प्रदेश से 370 हटा कर लोगों के अधिकार खत्म करने के बाद अब मतदान करने के लिए लोगों को दिक्कतें होंगी। इसका कारण मतदाताओं को सही प्रतिनिधि नहीं मिलना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 25 विधायक जीतने पर जम्मू संभाग की अनदेखी की गई, जिससे पता चलता है कि भाजपा की कथनी करनी में कितना अंतर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में कांग्रेेस मजबूती से चुनाव में उतरने पर कार्यकर्ता सेवा की भावना से कार्य करें ताकि लोगों की हो रही अनदेखी दूर होने पर बेहतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में पार्षद तीर्थ सिंह, नीरज चौधरी, सरपंच फतेहचंद, सतपाल मांडी, कैप्टन करणजीत सिंह, रफीक मसीह, राजिंदर कुमार मेहरा, मास्टर अशोक शर्मा, चौ चमेल सिंह, हरबंस लाल, नाथ सिंह, रमणीक सिंह, केवल कुमार सत्या देवी, पं राज कुमार शर्मा, परवीन कुमार गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed