फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पार्टी की सदस्यता के लिए कांग्रेस की सभा

विज्ञापन
poiltical
कांग्रेस की सभा में लोगो का अभिनंदन करते पार्टी के नेता - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्गठन हेतु परिसीमन आयोग की जो रिपोर्ट लीक हुई है। वह प्रदेश के लोगों के खिलाफ है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी। यह रिपोर्ट प्रदेश के लोगों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

वह सोमवार को यहां महात्मा गांधी पार्क में पार्टी की तरफ से सदस्या अभियान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लेकर भाजपा नेता भी उठ खडे़ हुए हैं। मीर ने कहा कि देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां पर डबल इंजन की सरकार देने का वादा करने वाली भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। खासकर उत्तर प्रदेश में इस बार जनता योगी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। लोग बाबा के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 22 प्रतिशत सरकारी नौकरियां प्रदेश में खत्म की गईं और दूसरे राज्य के लोगों को खनन बेचा गया। एसआरओ 43 की अनदेखी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष करण भगत की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री रमण भल्ला सहित कई अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । रमण भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का युवा सड़कों पर है। उन्हें कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ही देश के हर वर्ग का ख्याल रखा है। वर्ष 2014 के बाद देश तथा प्रदेश के हालात खराब हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्जा छीन कर पहले लोगों के साथ धोखा किया गया और अब परिसीमन आयोग रिपोर्ट जो भाजपा के इशारों पर तैयार हुई है। उसमें भी लोगों के साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा, चौधरी मोहन सिंह, प्रणव, नीरज कुंदन, सरदार गजन सिंह, मनमोहन चौधरी, सरपंच रविंद्र सिंह, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दत्त, शाम मेहरा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।

------------
वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे सभा में
आरएस पुरा। आरएस पुरा व सुचेतगढ़ के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे चौ. गारू राम, सुमन भगत व पूर्व मंत्री आरएस चिब पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए आयोजित सभा में नहीं पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के तीनों नेता मंत्री मंडल में कैबिनेट व राज्य मंत्री रहे, लेकिन पार्टी द्वारा आयोजित सभा में नहीं पहुंचने पर दर्शाता है कि पार्टी हाईकमान अब ऐसे नेताओं के बजाय युवा वर्ग के साथ नए चेहरों को आगे लाना चाहती है। ताकि पार्टी अपने बलबूते पर विधानसभा चुनाव में उतरे। पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने सभा में नहीं पहुंचने पर बताया कि उन्हें पार्टी की ओर से निमंत्रण नहीं मिला, जिसके चलते वह सभा में नहीं पहुंचे। गुलाम नबी आजाद धडे़ से जुडे़ इन नेताओं की अनदेखी की गई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed