फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

परिसीमन आयोग द्वारा सांसदों को सौंपी गई रिपोर्ट को सिरे से खारिज करने की मांग

विज्ञापन
poiltical
स निर्मल सिंह मेहता - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा सीटों के पुनर्गठन हेतु परिसीमन आयोग की तरफ से सांसदों को सौंपी गई रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए एनसीडब्ल्यूसी इंडिया नेशनल कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व सोनिया गांधी ब्रिगेड के राज्य प्रधान सरदार निर्मल सिंह मेहता ने मांग की है कि इस रिपोर्ट में बदलाव करते हुए लोगों के साथ इंसाफ किया जाएगा। मीरां साहिब में आयोजित प्रेसवार्ता में सरदार निर्मल सिंह मेहता ने कहा कि परिसीमन आयोग द्वारा जो रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। लोगों के साथ पूरी तरह से धोखा बताया।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि आरएस पुरा के लोगों को उम्मीद थी कि यहां पर तीन विधानसभा सीटों बनेेगी पर परिसीमन आयोग द्वारा सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा की सीट को एक कर दिया गया। जो आयोग ने लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग ने यह रिपोर्ट बंद कमरों में बैठकर बनाई है। इसमें लोगों से कोई राय तक नहीं ली गई। मेहता ने कहा कि जो सीटें लंबे समय से आरक्षित थीं, उन्हें फिर से आरक्षित कर दिया गया है, और सुचेतगढ़ सीट को खत्म करके सीमावर्ती लोगों की पहचान को ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सब कुछ जानते हुए भी भाजपा सांसद इस सारी रिपोर्ट पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस सारे मामले पर चुप बैठने वाली नहीं है और अगर सरकार ने जल्द से जल्द सीटों का सही तरीके के साथ चयन नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आंदोलन को लगातार तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान सरदार कीर्तन सिंह, मनोज कुमार शर्मा, खेमराज सहित पार्टी के नेताओं ने कहा कि युवा वर्ग के लोगों को भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के साथ महंगाई की मार सहनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को टुकडे़- टुकडे़ गैंग कहने के पूर्व इस समय प्रदेश भाजपा में जा चल रहा उसे देखना चाहिए। परिसीमन आयोग का विरोध करने के साथ मंडलो के प्रधानो सहित अन्या द्वारा त्यागपत्र दिए जा रहे है। उन्होने कहा कि लोगो के साथ इंसाफ किया जाए सुचेतगढ़ व आरएस पुरा क्षेत्र के लोगों की बेहतरी हो सके।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसीमन आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। परिसीमन आयोग के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया। बाद में उन्होंने एसडीएम रमकेश शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। घगवाल व राजपुरा तहसीलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परिसीमन आयोग के खिलाफ तख्तियां लेकर रोष जताया।

वह मांग कर रहे थे कि घगवाल व राजपुरा को साथ रखा जाए। वहीं यदि नई विधानसभा सीट बनानी है तो बसंतर दरिया के उस पार के क्षेत्रों की दो विधानसभा सीटें बनाई जाएं। इसमें राजपुरा तहसील को लोगों को क्यों असुविधा दी जा रही है। उनका कहना था कि दोनो तहसीलों को सांबा का ही हिस्सा रखा जाए। बाद में उन्होंने परिसीमन आयोग के खिलाफ कड़ा रोष जताया व मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण जसरोटिया, रछपाल वर्मा, डीडीसी सुरेश कुमार, डीडीसी आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, राजेश जसरोटिया, सहदेव सिंह जसरोटिया, जनकार चौधरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed